Haryana Floor Test: नायब सिंह सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, फ्लोर टेस्ट पास
Haryana Floor Test: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा ने बड़ा बदलाव किया है। एक दिन पहले यानी 12 मार्च को अचानक मनोहर लाल खट्टर ने सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद नायब सिंह सैनी ने नए सीएम की शपथ ली है।
वहीं अब सीएम नायब सिंह सैनी ने पहली चुनौती पार कर ली है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने विधानसभा में बहुमत पेश करते हुए फ्लोर टेस्ट में पास कर लिया है। सरकार को बहुमत का आंकड़ा हासिल हो गया है।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में अपनी सरकार के लिए विश्वास प्रस्ताव पेश किया। वहीं सदन में बोलते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि,"मैं एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आता हूं, मेरे परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं है- सीएम नायब सिंह सैनीमैं सिर्फ बीजेपी का एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और आज मुझे इतना बड़ा मौका दिया गया है। यह तभी संभव हो सकता है भाजपा जैसी पार्टी हो।"
सीएम सहित 5 मंत्रियों ने ली शपथ
इससे एक दिन पहले उन्होंने सीएम पद की शपथ लेने के बाद राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा था। मालूम हो कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। साथ ही पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है।
जिसके बाद सैनी ने बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल से बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने के लिए कहा।
48 विधायकों का समर्थन
90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में बीजेपी के 41 विधायक हैं। इसके अलावा छह निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी भाजपा को समर्थन हासिल है। ऐसे में बहुमत के लिए 46 विधायकों की जरूरत होगी।
वहीं बीजेपी के साथ लगभग गठबंधन तोड़ चुकी जेजेपी के पास 10 विधायक हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल के पास एक विधायक है।
JJP के 4 विधायक पहुंचे
वहीं जननायक जनता पार्टी ने अपने विधायकों को आज विश्वास मत पर मतदान के समय हरियाणा विधानसभा से 'अनुपस्थित' रहने को लेकर व्हिप जारी किया है। लेकिन इसके बावजूद विधानसभा में JJP के 4 विधायक पहुंचे हैं। जिनके नाम जोगीराम सिहाग, ईश्वर सिंह, रामकुमार गौतम और देवेंद्र बबली है।












Click it and Unblock the Notifications