हरियाणा: स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम नायब सिंह सैनी शामिल, इन दिग्गजों के साथ करेंगे प्रचार
Haryana Assembly By-Election: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। अगले महीने अप्रैल में पहले चरण का मतदान होगा। इसको लेकर सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं। चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।
बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को राजस्थान में स्टार कैंपेनर बनाया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी अब धुआंधार प्रचार करेंगे। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 400 सीट के पार ले जाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

राजस्थान के स्टार प्रचारकों में भाजपा के 40 दिग्गज नेता शामिल
राजस्थान के स्टार प्रचारकों में भाजपा के 40 दिग्गज नेता शामिल हैं। पांच राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ 4 उपमुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नायब सिंह सैनी समेत कई दिग्गज स्टार प्रचारक में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: विधानसभा उपचुनाव के लिए भी बीजेपी तैयार, सीएम नायब सिंह सैनी करनाल से लड़ेंगे चुनाव












Click it and Unblock the Notifications