नारनौंद में हारी हुई बाजी पलटकर जस्सी कैसे बने बाजीगर, BJP की हवा होने के बावजूद कैप्टन कहां हुए फेल? जानें

Narnaund Election Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। रुझानों में BJP को बहुमत मिल गया है। लेकिन नौरनौंद सीट से भाजपा के दिग्गज नेता कैप्टन अभिमन्यु हार गए हैं।

उन्हें कांग्रेस के जस्सी पेटवार ने 12578 वोटों के अंतर से हराया। पेटवार को कुल 84801 वोट मिले हैं, जबकि अभिमन्यु को 72223 वोट मिले हैं। कैप्टन अभिमन्यु 2019 में अपनी हार का हिसाब-किताब चुकता करने उतरे थे लेकिन लगातार दूसरी बार उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा है।

Narnaund Jasbir Singh Jassi won

कैप्टन हरियाणा भाजपा के जुझारू नेताओं और जाट चेहरों में प्रमुख माने जाते हैं। सेना में सात साल तक सेवा करने वाले कैप्टन अभिमन्यु राजनीति में आने से पहले कारोबार की दुनिया में सक्रिय थे। वह उद्योगपति परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

उन्हें राजनीति में बड़ी सफलता 2014 में मिली जब वह हरियाणा की नारनौंद सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे और राज्य की पहली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। एक समय ऐसा था, जब उनके पास 13 मंत्रालयों का जिम्मा था।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+