Haryana Municipal Corporation Election 2022: निकाय चुनाव का मतदान जारी, चरखी दादरी में फर्जी वोटिंग पर हंगामा
हरियाणा में निकाय चुनाव का मतदान चल रहा है। 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतदान जारी है।
चंडीगढ़, 19 जून: Haryana Municipal Corporation Election 2022: हरियाणा में निकाय चुनाव का मतदान चल रहा है। 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतदान जारी है। साथ ही 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। दोपहर डेढ़ बजे तक 45.6 फीसदी वोटिंग हुई है।

मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगा। 22 जून को चुनाव का परिणाम आएगा। मतगणना 22 जून को सुबह 8 बजे शुरू होगी। चरखी दादरी में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने रोहतक चौक पर जाम लगा दिया है।
आज रहेगा ड्राई डे
वहीं गन्नौर के गांधी नगर में बूथ नंबर 31 पर कुछ लोगों ने हंगामा किया है। आरोप है कि उनके आने से पहले ही उनके वोट डाल दिए गए। झज्जर के वार्ड नंबर 16 में बूथ नंबर 31 पर चेयरमैन के लिए वोटिंग के दौरान ईवीएम मशीन बंद हो गई। एक घंटे से मतदान रुका रहा। बता दें कि आज चुनावी क्षेत्रों में ड्राई डे रहेगा, जिसके चलते शराब के ठेके पूरी तरह से बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications