'दिल्ली से हमारे बॉर्डर इलाकों में फैल रहा कोरोना, अपने कर्मियों को हरियाणा आने से रोके केजरीवाल'

अम्बाला। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को दिल्ली सरकार को निशाने पर ले लिया। विज ने कहा कि दिल्ली से हमारे बॉर्डर इलाकों में कोरोना फैल रहा है। मैं सीएम केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि वो अपने कर्मचारियों को हरियाणा आने से रोके। विज ने कहा कि, हम दिल्ली से सटे बॉर्डर के इलाकों को आने वाले दिनों में वे पूरी तरह सील कर देंगे। उधर से आए दिन बड़ी संख्या में लोग हरियाणा में अप-डाउन कर रहे हैं।

Haryana Minister Anil Vij target on delhi Arvind Kejriwal govt Over Employees updown

विज आगे बोले कि, केजरीवाल अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था वहीं करें, क्योंकि बॉर्डर के इलाकों में दिल्ली की वजह से कोरोना फैल रहा है। विज ने यह भी कहा कि हरियाणा को बचाना है तो हमें अब बॉर्डर को सील करना पड़ेगा। अगर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हमारी बात नहीं मानेंगे तो हमें वहां से पास लेकर आने वाले लोगों को भी बैन करना पड़ेगा। इसलिए, बेहतर होगा कि वो खुद ही उनकी व्यवस्था करें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री अनिल विज ने हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को आदेश दिया है कि वे दिल्ली से लगते बॉर्डर को पूरी तरह सील करें। इस मामले को लेकर विज ने मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा से भी बात की है। मालूम हो कि, बीते दिनों में सोनीपत जिले में बहुत से मरीज ऐसे आए हैं, जिनका सीधा दिल्ली कनेक्शन था। हरियाणा में अब तक कोरोना के 280 मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें से 5 की मौत हो गई। जबकि, 186 को ठीक किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+