हरियाणा की ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना 17 और गांवों तक पहुंची, अब 5287 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की 'म्हारा गांव जगमग गांव' योजना के तहत 17 और गांवों में भी बिजली पहुंचा दी गई है। इन गांवों में सोनीपत जिले के 9 गांव (रतनगढ़, जाट माजरा, चिताना, भटाना, गढ़ी हकीकत, कारेवाड़ी, बड़वासनी, हुल्लाहेड़ी और डेरा), रोहतक के 5 (कलिंगा, ककराना, बलियाना, घिल्लोर कलां और घिल्लोर खुर्द), और पानीपत (सिमला), झज्जर (माजरा) व कैथल (हजवाना) जिले के एक-एक गांव शामिल हैं।

Haryana Mhara gaon Jagmag gaon scheme reaches in 17 more villages, now 24 hours power supply to 5287 villages

सरकार का दावा- 75% गांव जगमग हुए
अब सरकार का दावा है कि, प्रदेश के 5287 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। इसी के साथ वर्तमान में प्रदेश के 75% गांवों को पूरी तरह जगमग किया जा चुका है। सरकार की ओर से कहा गया कि, प्रदेश के 10 जिले जिनमें पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, गुरूग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद शामिल हैं, जहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। बिजली निगम के प्रवक्ता ने कहा कि, हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी तर्ज पर 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने के उद्देश्य से 'म्हारा गांव जगमग गांव' योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

2015 में हुई थी इस योजना की शुरुआत
बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि, 'म्हारा गांव जगमग योजना' की शुरूआत 1 जुलाई, 2015 को कुरूक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत ग्रामीणों से बकाया बिजली बिलों का भुगतान करने, बिजली चोरी रोकने बारे आग्रह किया गया, जिसके फलस्वरूप जिन ग्रामीण फीडरों का लाइन लोस कम होता है व उन गांवों को चिन्हित करके 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+