Bhojpuri Song: बाबा बागेश्वर धाम महाराज के हाथों रिलीज हुआ खेसारी लाल फिल्म की फ़िल्म का गाना
Bhojpuri Song: एस आर के म्यूजिक प्रा. लि.प्रस्तुत सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म "रंग दे बसंती" का खूबसूरत गाना "राम जी की जय हनुमान जी जय" बाबा श्री बागेश्वर धाम महाराज के हाथों रिलीज कर दिया गया।
बाबा श्री बागेश्वर धाम महाराज ने मुंबई में अपने कार्यक्रम के दौरान इस गाने को अपने हाथों से रिलीज किया और इस दौरान वे गाने को देख इसके सफलता की कामना की। साथ ही वे मंत्र मुग्ध नजर आए। मौके पर फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह, निर्देशक प्रेमांशु सिंह और खुद खेसारीलाल यादव भी मौजूद रहे, जिन्होंने फिल्म की कामयाबी के लिए बाबा बागेश्वर धाम से आशीर्वाद भी लिया।

आपको बता दें कि बाबा श्री बागेश्वर धाम महाराज द्वारा रिलीज खेसारीलाल यादव का गाना "राम जी की जय हनुमान जी जय" के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर दिलेर मेंहदी ने प्लेबैक सिंगिंग की है, जो बेहद कर्ण प्रिय है और भक्ति भावों ओत प्रोत है।
खेसारीलाल यादव और डायना खान स्टारर इस गाने ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है और देखते ही देखते लाखों व्यूज के आंकड़ों को पर कर गई। वहीं, खेसारीलाल यादव ने कहा कि बाबा श्री बागेश्वर धाम महाराज जी के पवित्र हाथों से हमारा गाना अयोध्यापति श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रिलीज हुआ है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
मुझे पूरा विश्वास है कि सियावर श्री राम और बाबा बागेश्वर जी महाराज की कृपा से यह गाना और हमारी फिल्म साल की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल करेगी। लेकिन इसके लिए आप तमाम भक्तो और सिने प्रेमियों से आग्रह है कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और दुलार दें।
फिल्म निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि "रंग दे बसंती" हमारी एक महत्वपूर्ण फिल्म है और गाना "राम जी की जय हनुमान जी जय" उसका खास गाना है, जिसकी मेकिंग शानदार तरीके से हुई है। दिलेर मेंहदी की प्लेबैक सिंगिंग, खेसारीलाल यादव और डायना खान का धमाकेदार डांस एवं ओम झा की म्यूजिक सब एक पर एक है।
जो इस गाने की भव्यता को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है। उन्होंने कहा कि हम अपने इस गाने को प्रभु श्री राम की चरणों में समर्पित करते हैं। उनकी प्राण प्रतिष्ठा से पहले यह गाना हर लोगों के जुबान पर हो, यही हमारी कामना है।












Click it and Unblock the Notifications