Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा में अब ओला-उबर की तर्ज पर चलेगी एंबुलेंस, खट्टर सरकार जल्द तैयार करेगी सिस्टम

Haryana News: मरीजों की सुविधा के लिए हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जी हां...अब मरीजों को तुरंत एंबुलेंस सहायता उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा में ओला व उबर की तरह सिस्टम तैयार किया जाएगा।

इसके लिए प्रदेश की सभी सरकारी व प्राइवेट एंबुलेंस का एक पूल बनाएगी। इसका उद्देश्य यह होगा कि जरूरत पड़ने पर मरीज को नजदीकी एंबुलेंस की सहायता तुरंत उपलब्ध हो सके। दरअसल, सीएम खट्टर मंगलवार 17 अक्टूबर को फरीदाबाद पहुंचे थे।

Manohar Lal

यहां जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में सीएम खट्टर ने भाग लिया। इस दौरान पाली गांव में एंबुलेंस व दवाओं की कमी से संबंधित एक शिकायत पर सीएम खट्टर ने दिशा-निर्देश देते हुए कहा,

मरीजों को तुरंत एंबुलेंस सहायता उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा में ओला व उबर की तरह सिस्टम तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश की सभी सरकारी व प्राइवेट एंबुलेंस का एक पूल बनेगा और जरूरत पड़ने पर मरीज को नजदीकी एंबुलेंस की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

बैठक में 13 मामले रखे गए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। कहा कि जरूरत की 510 दवाएं हैं और इनमें से 65 दवाएं ऐसी हैं जो हर समय अस्पतालों में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में द फ्रैंड्स सहकारी भवन निर्माण समिति से एक महिला द्वारा लोन के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सहकारी समितियां विभाग के जिला रजिस्ट्रार यशपाल व डिलिंग क्लर्क जसबीर को तुरंत सस्पेंड करने के निर्देश भी दिए। इस मामले में मुख्यमंत्री ने पिछली कमेटी मीटिंग में कार्रवाई करने निर्देश दिए थे, लेकिन पूरे मामले में ढील बरती गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+