हरियाणा: जन संवाद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को देख गुस्साए CM मनोहर लाल, जल्द समाधान के दिए कड़े निर्देश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जन संवाद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को लेकर गंभीरता दिखाई है। उन्होंने शिकायतों को जल्द निपटारा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए।

सीएम मनोहर लाल ने जन संवाद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और सुझावों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके अलावा सीएम ने जन संवाद के दौरान प्रदेशभर में हुए कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने जन संवाद पोर्टल पर आए सभी शिकायतों को जल्द निपटारा करने के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

जन संवाद पोर्टल पर आए शिकायतों को देख गुस्साए CM खट्टर

महत्वकांक्षी कार्यक्रम है जनसंवाद

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। लोगों से सरकार की योजनाओं की समीक्षा एवं फीडबैक लेने का प्रमुख रास्ता है।

सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से लोगों तक पहुंचे

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगोंको आसानी से मिले। साथ ही हर जरूरतमंद लोगों को फायदा भी मिले। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा की बेटी ने देश का नाम किया रौशन, क्रॉस कंट्री स्कीइंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+