Haryana: शादी के लिए लवर ने कनाडा से भारत बुलाई अपनी गर्लफ्रेंड, फिर हत्याकर दफनाया शव..एक साल बाद मिला कंकाल
हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रेमी सुनील ने अपनी प्रेमिका को कनाडा से भारत वापस बुलाया और फिर उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सुनील ने मोनिका उर्फ नीलम के शव को अपने फार्म हाउस में दफना दिया था।

हरियाणा के सोनीपत जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, यहां शादी करने के लिए बॉयफ्रेंड ने अपने गर्लफ्रेंड को कनाडा से भारत वापस बुलाया। मोनिका उर्फ नीलम भी खुशी-खुशी भारत आ गई।
भारत आने के बाद मोनिका उर्फ नीलम की उसके प्रेमी सुनील ने सिर में गोली मारकर उसकी हत्याकर कर दी और शव को अपने फार्म हाउस में दफना दिया था। इस हत्याकांड का एक साल बाद खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी सुनील उर्फ शीला को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, मोनिका का कंकाल भी सुनील के फार्म हाउस से बरामद कर लिया है। पुलिस की मानें ने हत्यारोपी प्रेमी सुनील ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। बता दें, मृतक मोनिका रोहतक के बालंद गांव की रहने वाली थी और गुमड़ गांव में वह मौसी के घर आकर रह रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्यारोपी प्रेमी सुनील गुमड़ गांव में मोनिका की मौसी के यहां दूध लेने के लिए आता था। शुरुआत में तो उसने मोनिका को बहन बना कर राखी भी बंधवाई थी। लेकिन, बाद में दोनों ने इस रिश्ते को कलंकित करते हुए एक दूसरे से प्यार कर बैठे।
इस दौरान मोनिका अपनी मौसी के यहां रहते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के साथ IELTS की तैयारी कर रही थी और साथ ही कंप्यूटर की कोचिंग भी ले रही थी। 5 जनवरी 2022 को बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए वह कनाडा चली गई।
सुनील और मोनिका के बीच नजदीकी इतनी बढ़ गई थी कि वो मोनिका से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। मोनिका के कनाडा जाने के 17 दिन बाद ही उसे 22 जनवरी को वापस भारत बुला लिया। एक सप्ताह दोनों साथ रहे और फिर 29 जनवरी 2022 को दोनों ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।
30 जनवरी को मोनिका फिर कनाडा चली गई। हालांकि, मोनिका कनाडा में पढ़ाई छोड़ कर अप्रैल 2022 में फिर से सुनील के पास वापस आ गई। इस दौरान सुनील और मोनिका कई स्थानों पर घूमने गए। जून 2022 में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
गुस्साएं में आए सुनील ने मोनिका के सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सुनील ने मोनिका के शव को गढ़ी झंझारा के फार्म हाउस में जमीन में दफना दिया। मोनिका के परिजनों को कई महीने तक उसकी हत्या का आभास तक नहीं हुआ। वे समझे थे कि बेटी कनाडा में है।
लेकिन, जब काफी दिनों तक मोनिका का अपने परिजनों से संपर्क नहीं हुआ तो परिवार के लोगों को भी किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी। इसके 5 महीने बाद 26 अक्तूबर, 2022 को गन्नौर में मोनिका के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई।
मोनिका के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने सुनील उर्फ शीला पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 28 अक्तूबर, 2022 को परिजन एसपी से मिले। इसके बाद भी पुलिस मामले में अनजान बनी रही। 2 नवंबर 2022 को गुमड़ में मौसी के घर पर हमला भी हुआ।
वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस नहीं जागी। परिजनों के काफी प्रयासों के बाद 16 नवंबर 2022 को सुनील उर्फ शीला के खिलाफ मोनिका के अपहरण का केस दर्ज हुआ। उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। 3 दिसंबर, 2022 को मोनिका की मां व मौसी ने अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज से मिली।
उन्होंने राज्य गृहमंत्री अनिल विज को पूरे मामले से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद विज ने आईजी रोहतक रेंज को कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद यह मामला भिवानी सीआईए-2 सौंपा गया था।
भिवानी CIA 2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि मोनिका केस में आरोपी सुनील उर्फ शीला को यूपी के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। दोनों में झगड़ा रहने लगा था। जून, 2022 को कार में गढ़ी झंझारा फार्म हाउस जा रहे थे। दोनों में फिर से झगड़ा हुआ और उसने मोनिका की गोली मार कर हत्या कर दी।
Recommended Video

हिरासत में आए सुनील से पूछताछ के आधार पर, अधिकारियों ने नीलम के कंकाल के अवशेषों को उसके खेत में खोद कर निकाला। बताया कि मजदूरों से सेफ्टी टैंक के बहाने गहरा गड्ढा खुदवा कर शव को दफन किया था। उपर घास उगा दी थी।
अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि सुनील का पहले भी क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उस पर 7 केस चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications