हरियाणा: 22 दिन बाद मिले 4 हजार से कम नए कोरोना मरीज, 1 दिन में बदला इतना कुछ

चंडीगढ़। कोरोना महामारी की तीसरी लहर अब थम गई है। हरियाणा में 22 दिन बाद नए मरीजों की संख्‍या 4 हजार से कम दर्ज की गई। कल राज्‍यभर में कोरोना के 3768 नए मरीज पाए गए। ये शनिवार को मिले मरीजों की तुलना में 16.69% कम रहे। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने बताया कि, कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप भी अब समाप्ति की ओर है। चूंकि, इसके नए संक्रमितों की संख्या में तेजी कमी आ रही है। साथ ही, सक्रिय मरीजों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन घट रही है।

Haryana: less than 4 thousand new coronavirus patients found after 22 days, know latest covid Figures

हरियाणा में अब कोरोना-संक्रमण दर 11 पर्सेंट
हरियाणा में अब तक मिले कुछ संक्रमितों की बात करें तो यह संख्या 9,46,531 हो गई है। जिनमें से डिस्‍चार्ज हुए लोगों की संख्‍या 9,06,846 है। वहीं, बीते रोज जितने नए मरीज मिले, उनसे ज्‍यादा ठीक भी हुए। कल 5,284 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। हालांकि, हरियाणा में अभी मौतें ज्यादा हो रही हैं। कल ही यहां कोरोना से 16 मौतें दर्ज हुईं हैं। जिससे मौतों का कुल सरकारी आंकड़ा 10445 हो गया है। हालांकि, राहत की एक बात यह है कि, प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 30 हजार से भी नीचे आ गई है।

Haryana: less than 4 thousand new coronavirus patients found after 22 days, know latest covid Figures

सक्रिय मरीज 30 हजार के आंकड़े से नीचे आए
स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब 29230 सक्रिय मरीज रह गए हैं। वहीं, कोरोना-संक्रमण की दर जो 20% से ऊपर चली गई थी, वो अब 11.19% ही रह गई है। इसके अलावा कल पूरे प्रदेश में कोरोना के 32 हजार सैंपल लिए गए। जिनमें से ज्‍यादातर की रिपोर्ट निगेटिव आई, जो कि बड़ी राहतभरी बात थी। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी ने बताया कि, हरियाणा में 22 दिन बाद ऐसा हुआ, जब प्रतिदिन मिलने वाले नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार से भी कम रही हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+