हिसार में 8 अक्टूबर से लगेगा 'Haryana Krishi Vikas Mela', खेती के बारे में दी जाएंगी जानकारी

Haryana Krishi Vikas Mela: हरियाणा की मनोहर लाल सरकार किसानों के लिए नई-नई योजनाएं चल रहे है। इन योजनाओं के घरातल पर बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं। बता दें कि कृषि प्रधान राज्य होने के कारण प्रदेश सरकार का पूरा फोकस भी किसानों और कृषि से जुड़े विविध कार्यक्रमों पर रहता हैं।

इसी क्रम में किसानों को खेती की नई तकनीकों की जानकारी देने के लिए समय-समय पर मेलों का आयोज किया जाता है। इसी कड़ी में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में 8 से 10 अक्टूबर तक 'हरियाणा कृषि विकास मेला' आयोजित किया रहा है।

Haryana Krishi Vikas Mela

इस संबंध में हरियाणा सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि क्षेत्र में किसान आधुनिक तकनीकों से अपडेट रहे, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा हिसार में 8 से 10 अक्टूबर तक 'हरियाणा कृषि विकास मेला' आयोजित किया जाएगा। मेले में कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी तथा कृषि संबंधी उपकरणों की जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि हरियाणा कृषि विकास मेला 2023 का उद्घाटन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। 3 दिवसीय इस हरियाणा कृषि विकास मेले में आगंतुक किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा श्री अन्न की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि कृषि मेले में बीज से बाजार तक की सारी जानकारियां एक ही जगह पर मिलेगी।

इतना ही नहीं, इस मेला में किसान भाइयों के लिए कृषि संबंधी सरकारी नीतियों, सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही मनोरंजन के कार्यक्रम और उपहार जीतने के कई मौके हैं। वहीं, इस मेले का मुख्य आकर्षण होगा...कृषि और औद्योगिक प्रदर्शनी। फसल प्रतियोगिता।

मिट्टी व पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच। खरीफ फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन। खरीफ फलसों व सब्जियों के प्रमाणित बीजों की जानकारी एवं बिक्री और हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम (बीन, जोगी, नगाड़ा, घुमर, फाग, भांगड़ा, जिंदवा)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+