हरियाणाः नींद की झपकी आई तो लड़की को टीचर ने बना दिया मुर्गा फिर उसके पीठ पर बैठा दिए दो बच्चे तो...

जींद। हरियाणा के जींद जिले के पौली गांव के प्राथमिक स्कूल में एक छात्रा को शिक्षक द्वारा मिली सजा काफी भारी पड़ गई। जेबीटी अध्यापक ने कक्षा चार की आठ वर्षीय छात्रा को मिली सजा के दौरान उसकी टांग टूट गई। पीड़िता को नींद की झपकी आई तो गुस्साए अध्यापक ने उसे मुर्गा बनाते हुए पीठ पर दो से तीन बच्चे बैठा दिए। पीठ पर बैठे बच्चों के वजन के चलते पीड़िता राखी नीचे गिर गई और उसका पैर टूट गया।

बच्ची के पीठ पर बैठा दिए दो-तीन छात्र

बच्ची के पीठ पर बैठा दिए दो-तीन छात्र

यह मामला बीते गुरुवार का है। छात्रा की पीजीआई रेफर किया गया है। गुरुवार को पौली गांव के प्राथमिक स्कूल में जेबीटी अध्यापक संजय जब पढा रहे थे। इसी दौरान राखी को झपकी आ गई। इसके चलते गुस्से में टीचर ने उसे मुर्गा बनाते हुए उसकी पीठ पर दो-तीन बच्चे बैठा दिे। उनके वजन से राखी नीचे गिर गई और उसका पैर टूट गया।

चपरासी से बच्ची को घर छुड़वाया

चपरासी से बच्ची को घर छुड़वाया

इसके बाद राखी जोर से चिल्लाने लगी तो सभी बच्चे घबरा गए। टीचर ने चपरासी की मदद से घायल बच्ची को घर छोड़ दिया। परिजनों ने राखी को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। अध्यापक की क्रूरता के चलते बच्ची के परिजन गुस्से में हैं।

आरोपित शिक्षक ने बताया बेबुनियाद आरोप

आरोपित शिक्षक ने बताया बेबुनियाद आरोप

उन्होंने आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पौली गांव के स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य कुलदीप प्रधान ने बताया कि अध्यापक संजय कई बार स्कूल की स्टाफ से भी गाली-गलौच कर चुका है। कई बार स्कूल प्रशासल और प्रबंधन समिति को लिखित में माफीनामा भी दे चुका है। बार-बार समझाने पर भी जेबीटी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। वहीं आरोपित जेबीटी शिक्षक संजय ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। उसने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने से दस मिनट पहले की घटना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+