हरियाणा: बेकाबू ट्रक ने झज्जर में एक्सप्रेस-वे के किनारे सो रहे मजदूरों को कुचला, 3 की मौत, 10 गंभीर
झज्जर। हरियाणा में झज्जर के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के किनारे सो रहे मजदूरों की एक ट्रक ने जान ले ली। ट्रक ने एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों को कुचल दिया। जिनमें से 3 की मौत हो गई, वहीं 11 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि, यह हादसा वहां तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के पलटने पर हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मारे गए 3 लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बहादुरगढ़ सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घायलों में 10 जनों को इलाज के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस), रोहतक भेजा गया है, जबकि एक व्यक्ति को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जो लोग हादसे का शिकार हुए, वे वो लोग हैं जो केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मरम्मत का काम करते हैं। काम खत्म करने के बाद थके हुए मजदूर सड़क के किनारे सो गए थे। वहीं, पीछे से तेज गति से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि, हरियाणा के झज्जर के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के किनारे सो रहे मजदूरों को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
फोटो: इंडिया टुडे
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications