Rajasthan: हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने ली पंचकुला में बैठक, जानिए शपथ ग्रहण समारोह में कौन होगा शामिल ?
Haryana New Goverment: हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई है। 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
हरियाणा की भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर पंचकुला पहुंचे राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां, तरुण चुघ ने बैठक ली। इसके बाद दशहरा मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण की तैयारियों का जायजा भी लिया।
हरियाणा के पंचकुला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय "पंच-कमल" पर हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर आज बैठक आयोजित हुई।

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ व भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने 17 अक्टूबर को हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर व्यवस्था प्रमुखों व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली।
हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, हरियाणा के विधायकगण और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व व हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन इत्यादि उपस्थित रहेंगे।
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले हरियाणा सरकार के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में बेहतर प्रबंधन के लिए दो दर्जन से अधिक विभाग बनाकर सभी को कार्य वितरण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।
वहीं सतीश पूनियां और तरुण चुघ ने पंचकुला स्थित दशहरा मैदान पहुंचकर भी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications