Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

DSP हत्याकांड: हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- चाहे पूरे जिले की पुलिस लगानी पड़े, आरोपियों को जवाब देंगे

मेवात, 19 जुलाई। हरियाणा में मेवात के नूंह इलाके में डीएसपी सरेंद्र सिंह विश्नोई की हत्या कर दी गई। आरोप खनन माफियाओं पर है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई अवैध खनन की सूचना मिलने पर जांच के लिए मौके पर गए थे जहां उन्होंने पत्थर ले जा रहे वाहनों को रोकने का प्रयास किया, तभी उनको डंपर से कुचल दिया गया। इस घटना से हरियाणा का पुलिस प्रशासन हिल गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस तरह की घटना को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी और डीजीपी को यह निर्देश दिया है कि चाहे पूरे जिले की पुलिस लगानी पड़े, इस घटना का जवाब दिया जाएगा। एक-एक आरोपी को पकड़ा जाएगा। किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Haryana में खनन माफिया की दबंगई, DSP को डंपर से कुचला | वनइंडिया हिंदी *News
    Haryana home minister Anil Vij said no one would be spared in DSP incident

    गृह मंत्री ने कहा कि सोमवार को भी हरियाणा में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया गया और इसमें 400 से ज्यादा पकड़े गए हैं। इस तरह के अभियान हरियाणा सरकार समय-समय पर चलाती रहती है। कहा कि मैं खुद हर सप्ताह कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग करता हूं। नूंह में हुई घटना की प्रगति के बारे में मैंने खुद अधिकारियों से बात की है। जिस वक्त यह घटना हुई तब पूरी पुलिस टीम डीएसपी के साथ थी। वे वहां छापेमारी के लिए गए थे। हरियाणा के डीजीपी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

    उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि डीएसपी तावडू (नूंह) सुरेंद्र सिंह जी की हत्या के मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं, एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। डीएसपी श्री सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाएगा तथा उनके परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+