स्टालिन के बयान पर भड़के अनिल विज, कहा- सनातन धर्म आज भी है, कल भी रहेगा

Anil Vij: तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर देशभर में हंगामा मचा हुआ है। 'सनातन धर्म' को खत्म करने वाली इस टिप्पणी पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया सामने आई है।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने उदयनिधि स्टालिन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सनातन धर्म आज भी है, कल भी था और कल भी रहेगा। इस दौरान गृहमंत्री अनिल विज ने INDAI गठबंधन पर तीखा हमला बोला।

Anil Vij

अनिल विज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सनातन धर्म का अर्थ होता है चिरकालिक यानी जो आज भी है, कल भी था और कल भी रहेगा।' इस दौरान उन्होंने कहा,

तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ विवादित बयान दिया है। जिस प्रकार महाभारत के युद्ध से पहले श्री कृष्ण ने सभी को कहा था कि वह अपना अपना पक्ष चुन लें कि वह कोरवों के साथ हैं यां पांडवों के उसी प्रकार I.N.D.I.A के भी सभी नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे उदयनिधि की विचारधारा के साथ हैं यां विरोध में।

सनातन धर्म पर क्या बोले तमिलनाडु के खेल मंत्री स्टालिन
दरअसल, तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयानिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म मच्छर के डेंगू और मलेरिया की तरह है, इसे खत्म कर देना चाहिए। सनातन मिटाओ कार्यक्रम में बोलते हुए स्टालिन ने यह बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि मैं आयोजकों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे बोलने का मौका दिया। मैं शुक्रगुजार हूं कि इन्होंने इस कार्यक्रम का नाम सनातन का विरोध नहीं बल्कि सनातन को मिटाओ रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+