हरियाणा: गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री विज ने की जन-सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का दिया निर्देश

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला में अपने आवास पर पर प्रदेश भर से आई जन शिकायतें सुनी और उनका समाधान किया। इसके जनता से जुड़ी समस्‍याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

anil vij

गृह मंत्री की जनसुनवाई में एक करनाल के एक मां-बेटे आए थे थे जिनका आरोप था कि नाना की संपत्ति पर कुछ बदमाश प्रवृत्ति के लोगों ने कब्जा कर लिया है,और तो और उल्टे उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

मां-बेटे की इस समस्‍या को सुनने के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी करनाल को मामले की एसआईटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए।

ऐसे ही एक अन्य मामले में, आदमपुर निवासी एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उस पर फर्जी छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया गया है, गृह मंत्री ने हिसार के पुलिस अधीक्षक को एसआईटी गठित करने और जांच करने का निर्देश दिया।

नारायणगढ़ की एक महिला ने हरियाणा के गृह एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विज को शिकायत की कि कीमत पर सोने के आभूषण बनाने का लालच देकर उससे 22 लाख रुपये की ठगी की गई है। इस केस को सुनने के बाद गृह मंत्री विज ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक को मामला दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा रोहतक के एक परिवार ने बताया कि बदमाशों ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया है और पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अनिल विज ने रोहतक के पुलिस अधीक्षक को मामले की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए।

वहीं कुरूक्षेत्र के शाहाबाद निवासी एक विवाहिता ने बताया कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दहेज उत्पीड़न के इस मामले में गृह मंत्री ने कुरूक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिये

एक रोहतक की महिला ने कहा कि उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने उचित जांच किए बिना एफआईआर रद्द कर दी। गृह मंत्री ने रोहतक के पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+