बेटा BJP सांसद, फिर देश की सबसे अमीर महिला निर्दलीय चुनाव लड़कर भगवा को क्यों हराया; कितनी है संपत्ति?

Savitri Jindal Haryana Election Results 2024: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने सबको चौंका दिया है। ज़्यादातर जानकार बता रहे थे कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बना सकती है। लेकिन वोटों की गिनती के बाद से सारे अनुमान धता होते दिख रहे हैं।

राज्य में तो भाजपा की जीत हुई है कि लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक निर्दलीय उम्मीद वार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरीं सावित्री जिंदल की हो रही है।

Hisar Results Savitri Jindal won

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाली सावित्री जिंदल को भाजपा ने टिकट नहीं दिया, बावजूद इसके सावित्री जिंदल हिसार से निर्दलीय मैदान में उतर गई और कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों को पटखनी देते हुए चुनाव जीत गईं हैं।

शुरुआती रुझानों से ही सावित्री जिंदल अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुईं थी और अंत में उन्होंने 18,941 वोटों से चुनाव जीत लिया, उन्हें कुल 49231 वोट मिले।

हिसार में चुनावी नतीजों की बात करें तो सावित्री जिंदल ने 18,941 वोटों से चुनाव जीत लिया है, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार रामनिवास रारा 30290 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कमल गुप्ता रहे, जिन्हें 17,385 वोट मिले।

हिसार में शानदार जीत दर्ज करने के बाद सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया के जरिए हिरार की जनता का आभार जताया। उन्होंने लिखा, यह चुनाव आप सभी ने लड़ा है, यह जीत भी आप सभी की है। इस जीत की मेरे हिसार परिवार को हार्दिक बधाई है।

भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने फेसबुक पोस्ट से भी मां को दी बधाई दी। उन्होंने लिखा-प्रिय हिसारवासियों, माता श्रीमती सावित्री जिन्दल जी के प्रति आपने जो प्यार, समर्थन और विश्वास दिखाया है। उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद माताजी हिसार के हर घर, हर व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित है।

भारत की सबसे अमीर महिला

हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर शानदार जीत दर्ज करने वाली सावित्री जिंदल देश के सबसे अमीर महिला हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 34.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 2.88 लाख करोड़ रुपए है। साल 2024 में ही उसकी संपत्ति में 9.68 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला होने के साथ-साथ देश के टॉप-5 अमीरों में भी शामिल हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर मुकेश अंबानी, दूसरे नंबर पर गौतम अडानी, तीसरे नंबर पर शिव नाडर, चौथे नंबर पर शापूर मिस्त्री और 5वें नंबर पर सावित्री जिंदल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+