हरियाणा सरकार का दावा- अब सिर्फ 6 हजार कोरोना मरीज, रिकवरी रेट बढ़कर 98% हुई, टेस्ट 94 लाख
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना महामारी की दूसरी लहर लगातार काबू हो रही है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि, अब यहां कोरोना के 6,195 सक्रिय मरीज ही हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 98% पर पहुंच गई है। साथ ही 94,32,102 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। लोगों को 65,49,595 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। इसके अलावा मृत्यृदर घटकर 1.2% हो गई है। कोविड टेस्ट पॉजिटिव रेशियो 1.8% है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि, अब प्रदेश में 15 जून से तीसरे चरण का सीरो सर्वे शुरू होगा। जिसमें 6 साल से ऊपर के बच्चे भी शामिल होंगे, ताकि कोरोना की तीसरी लहर से पहले बच्चों में भी कोरोना को लेकर एक अनुमान सामने आ सके। इस सर्वे से कोरोना की दूसरी लहर के प्रभाव का भी आकलन हो जाएगा कि अब तक कितने फीसदी लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है। राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस सर्वे से यह भी डेटा जुटाया जाएगा कि वैक्सीनेशन का कितना प्रभाव हो रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि, हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 517 नए रोगी मिले। जबकि 42 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा अब तक 7 लाख 65 हजार 141 लोग कोरोना की चपेट में आए। जिनमें से 7,49,407 लोग स्वस्थ हो गए। 9539 की जान गई।

इन जिलों में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिले
1,80,439 गुरुग्राम
99,511 फरीदाबाद
53,661 हिसार
46,956 सोनीपत
39,672 करनाल
31,009 पानीपत
30,413 पंचकूला
29,841 अंबाला












Click it and Unblock the Notifications