हरियाणा में फिर मिले 13 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा सवा 6 लाख पहुंचा

चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,548 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12,639 लोग डिस्चार्ज हुए और 151 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी कर इस बारें में जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 6,15,897 हो गए हैं। वहीं, कुल सक्रिय मामले 1,16,867 हैं। इसके अलावा प्रदेश में अब तक 5,605 मौतें दर्ज की गई हैं।

Haryana has reported 13,548 new patients of COVID19 in the last 24 hours, 12,639 people discharged

जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा फैला है... उनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, पानीपत, सोनीपत इत्यादि शामिल हैं। अकेले गुरुग्राम में कोरोना के अब तक 1,56,516 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर चल रहे फरीदाबाद में 88,097 मामले दर्ज किये जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, राज्यभर में अब 78,69,575 कोरोना टेस्ट हो चुक हैं।

Haryana has reported 13,548 new patients of COVID19 in the last 24 hours, 12,639 people discharged

कोविड वैक्सीनेशन की बात की जाए तेा 43,18,037 डोज मुहैया कराई जा चुकी हैं। रिकवरी रेट में मामूली सुधार देखा गया है और यह 80.1% है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलों की बात करें तो सक्रिय मरीजों के आंकड़े इस प्रकार हैं...

37,422 गुरुग्राम
13,698 फरीदाबाद
8,897 हिसार
6,328 पानीपत
5,803 सोनीपत
5,441 करनाल
5,054 अंबाला
4,994 सिरसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+