हरियाणा में अब हर दिन खुलेंगे बाजार, गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- अब कोई लॉकडाउन नहीं होगा
हरियाणा। हरियाणा में सरकार ने सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय लॉकडाउन करने का आदेश वापस ले लिया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में प्रदेश सरकारों को लॉकडाउन करने का अधिकार नहीं दिया है। इसलिए हरियाणा सरकार का दिनांक 28 अगस्त सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद रखने का आदेश वापस ले लिया गया है। अब कोई लॉकडाउन नहीं होगा।
Recommended Video

सोमवार, मंगलवार लॉकडाउन का लिया था फैसला
दरअसल, हरियाणा सरकार ने 28 अगस्त को आदेश जारी करते हुए कहा था कि सप्ताहांत के बजए शुरू के दो दिन लॉकडाउन किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में शनिवार, रविवार की जगह सोमवार और मंगलवार को दुकानें, शॉपिंग मॉल बंद करने का निर्णय लिया गया था। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानों और जरूरी सामान की आपूर्ति को छूट दी गई थी। शनिवार, रविवार को दुकानें बंद रखने का व्यापारी विरोध कर रहे थे। आदेश में सोमवार व मंगलवार को सार्वजनिक और निजी कार्यालय के खुले रहने की बात कही गई थी।
हरियाणा सरकार ने वापस लिया फैसला
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में प्रदेश सरकारों को लॉकडाउन करने का अधिकार नहीं दिया है। इसलिए हरियाणा सरकार का दिनांक 28 अगस्त सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद रखने का आदेश वापस ले लिया गया है। अब कोई लॉकडाउन नहीं होगा।
बिजली मंत्री रणजीत चौटाला कोराना संक्रमित
बता दें, हरियाणा में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। मंत्री रणजीत सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने अपना कोरोना टेस्ट फिर से करवाया है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा स्वास्थ्य ठीक है। परंतु चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारंटीन हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'












Click it and Unblock the Notifications