हरियाणा सरकार ने भी 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, नियमों में दी गई थोड़ी ढील

चंडीगढ़, मई 23। राजधानी दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार ने 24 मई को खत्म हो रही लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाकर 31 मई सुबह 5 बजे तक कर दिया है। हालांकि नई पाबंदियों में थोड़ी ढील जरूर दी गई है। हरियाणा सरकार ने शॉपिंग कांप्लेक्स और मॉल को छोड़कर अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी है जबकि कमर्शियल कॉम्पलेक्स में बनी दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोली जा सकेंगी, लेकिन यहां पर वैकल्पिक तरीका अपनाया जाएगा।

Recommended Video

    Haryana Lockdown Extended: हरियाणा में बढ़ा लॉकडाउन, 31 May तक बढ़ीं पाबंदियां | वनइंडिया हिंदी
    Haryana police

    वैकल्पिक फॉर्मूले के साथ खुलेंगी दुकानें

    आपको बता दें कि हरियाणा में चौथी बार लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। लॉकडाउन की घोषणा सबसे पहले 3 मई को की गई थी। राज्य सरकार के नए आदेश में कहा गया है, "स्टैंड-अलोन दुकानों को दिन में खोलने की अनुमति होगी, लेकिन नाइट कर्फ्यू में ये दुकानें बंद रहेंगी। राज्य में नाइट कर्फ्यू शाम 6 बजे शुरू होता है और सुबह 5 बजे समाप्त होता है। इसके अलावा अन्य दुकानों को वैकल्पिक फॉर्मूले के साथ सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोला जा सकेगा।

    हरियाणा में कोरोना की स्थिति

    आपको बता दें कि हरियाणा में शनिवार को कोरोना के नए मामले 5021 दर्ज किए गए थे, जबकि 98 मरीजों की मौत हो गई थी। राज्य के अंदर कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 7,33,628 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक संक्रमण की वजह से 7,415 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+