Haryana: दिवाली से पहले गन्ना किसानों को हरियाणा सरकार का गिफ्ट, बढ़ाया गन्ने का खरीद मूल्य

साल हरियाणा सरकार ने इस सत्र के लिए गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाने की घोषणा कर दी है। दिपावाली से पहले किसानों के लिए सरकार का ये बड़ा तोहफा माना जा रहा है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार (6 नवंबर) इसको लेकर बड़ी घोषणा की है। सीएम खट्टर ने कहा है कि हरियाणा में इस सत्र से किसानों के गन्ने की उपज के लिए सरकार बढ़े दामों पर भुगतान सुनिश्चित कराएगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसानों के लिए गन्ने का रेट बढ़ाया जाना खुशी की बता है। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "गन्ना उत्पादक मेरे किसान भाइयों के लिए मैं आज हरियाणा में गन्ने के प्रति क्विंटल रेट 372 रुपए से बढ़ाकर 386 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा करता हूं। हमारे किसानों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि यह देश में गन्ने का सर्वाधिक रेट होगा। साथ ही ये घोषणा भी आज ही करता हूं कि अगले वर्ष ये रेट बढ़ाकर ₹400 प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा।"

 Sugarcane purchase price increases in Haryana

सीएम ने कहा, "हम सब अपनी खेती बड़े ही प्रयत्न से करते हैं। विशेष रूप से ये घोषणा करता हूं कि गन्ने का मूल्य 372 से बढ़ा कर 386 रूपए करने की घोषित करता हूं। चूंकि अगले वर्ष जब गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाना होगा तो आचार संहिता लगी होगी। ऐसे में आज ही अगले वर्ष के लिए भी गन्ने के खरीद मूल्य को निर्धारित करने की घोषणा की है। अगले वर्ष के गन्ने का मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल होगा।"

कृषि मंत्री ने दिया धन्यवाद
गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाने की घोषणा को लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने सीएम का धन्यवाद दिया है। एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, "माननीय सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए तोहफे का एलान करते हुए गन्ने की FRP बढ़ाने का फैसला किया है। माननीय मुख्यमंत्री जी का समस्त किसानों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं सभी गन्ना किसानों को बधाई व शुभकामनाएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+