खिलाड़ियों पर हरियाणा सरकार की धनवर्षा- बजरंग पूनिया को 2.5 करोड़, नौकरी और इंडोर स्टेडियम
चंडीगढ़। भारतीय कुश्ती का बड़ा नाम बन चुके बजरंग पूनिया ने आज टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। उन्होंने 65 किलोवर्ग फ़्री स्टाइल के रेसलिंग मैच में कज़ाख़स्तान के दौलेत नियाज़बेकोव को 8-0 से हराया। इसी के साथ देशभर के दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरल लाल खट्टर ने भी बजरंग को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरस्कार, सरकारी नौकरी और प्लॉट दिए जाने का भी ऐलान किया।

बजरंग समेत खिलाड़ियों पर अब धनवर्षा
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा, "कांस्य पदक जीतने के लिए पहलवान बजरंग पूनिया को हरियाणा सरकार ढ़ाई करोड़ रुपए की इनामी राशि देगी। इसके अलावा उसके नाम सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। साथ ही हमारी नीति के अनुसार, उसे सरकार 50% रियायत पर प्लॉट मुहैया कराएगी।" खट्टर ने यह भी कहा कि, झज्जर में उनके पैतृक गांव खुदान में एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

रवि दहिया को क्लास-1 में नौकरी मिलेगी
बजरंग से पहले सरकार की तरफ से रवि दहिया के लिए भी ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, रवि को सिल्वर मेडल जीतने पर 4 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा क्लास-1 में नौकरी दी जाएगी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में पूरे हरियाणा में, जहां रवि चाहें 50 परसेंट कन्सेशन पर प्लॉट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, रवि दहिया के गांव नाहरी की यूनिवर्सिटी के निकट आधुनिक सुविधाओं से लैस रेसलिंग का एक इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।''

हॉकी टीम के लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपए
सरकार की ओर से बताया गया कि, हॉकी में ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम में शामिल दोनों खिलाड़ियों सुरेंद्र पालड़ कुरुक्षेत्र के और सोनीपत के सुमित वाल्मीकि के लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपए दिए जाएंगे। साथ ही मनोहर लाल ने उन्हे, खेल विभाग में नौकरी और कन्सेशनल रेट पर HSVP के प्लॉट देने का भी ऐलान किया है।













Click it and Unblock the Notifications