विधवा महिलाएं अब खुद का कारोबार कर सकेंगी शुरू, हरियाणा सरकार देगी बिना ब्याज 3 लाख लोन

चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली भाजपा जजपा-सरकार विधवा महिलाओं को बिना ​ब्याज वाला लोन मुहैया कराएगी। इस बारे में महिला विकास निगम ने जानकारी दी। निगम ने कहा कि, हरियाणा में विधवा महिलाएं अब खुद का कारोबार शुरू कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें बिना ब्याज के 3 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें भी माननी होंगी।

Haryana government will provide interest-free loans to widowed women, know the scheme

सरकार ने कहा है कि, जिन विधवाओं की वार्षिक आय 3 लाख रुपए तक होगी और उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होगी, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा। महिला विकास निगम की अधिकारी ने बताया कि, बैंक लोन पर जो ब्याज लगेगा, उसकी भरपाई निगम सब्सिडी के रूप में अदा करेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए होगी। अधिकारी ने कहा कि, यह राशि 3 सालों में दी जाएगी।

Haryana government will provide interest-free loans to widowed women, know the scheme

सरकार की ओर से महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, ऑटो, ई-रिक्शा, मसाला या अचार, खाद्य प्रसंस्करण यूनिट, कैरी बैग का निर्माण, बेकरी, रेडीमेड गारमेंट्स, कम्प्यूटर जांच वर्क्स आदि कार्यों के लिए लोन के साथ ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी। बता दिया जाए कि, इस बारे में मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले कहा था कि, कारोबार शुरू करने को विधवाओं काे 3 लाख तक लोन दिलवा दिया जाएगा।

हरियाणा 112-इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम
मुख्यमंत्री आज पंचकूला में हरियाणा 112-इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) का शुभारंभ भी करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मोबाइल डाटा टर्मिनलों से लैस 601 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को भी पंचकूला से हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही हरियाणा-112 परियोजना के संचालन के लिए नवनिर्मित अत्याधुनिक स्टेट इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर (एसईआरसी) का भी उद्घाटन करेंगे। यह सेंटर हाई-टेक भू-स्थानिक तकनीक पर आधारित है, जो राज्यभर से प्राप्त कॉल पर तत्काल प्रतिक्रिया देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+