दिल्ली से सटे हरियाणा के 4 जिलों में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा, फिर पाबंदियां लगाएगी सरकार
सोनीपत। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि कोरोना महामारी के मामले दिल्ली से सटे जिलों में ज्यादा सामने आ रहे हैं। जिन 4 जिलों का बॉर्डर दिल्ली को छूता है, वहां हम कुछ प्रतिबंध लगाने की सोच रहे हैं। यह चार जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर हैं। हरियाणा में 80 प्रतिशत मामले इन्हीं जिलों में दर्ज हुए हैं।'

सरकार कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर रही
विज ने आज कहा कि, दिल्ली से सटे गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जिले में दिल्ली से आने और जाने वाला हर व्यक्ति की टेस्टिंग संभव नहीं है। इसीलिए इन जिलों में करोना संक्रमण रोकने के लिए जरिया सिर्फ कर्फ्यू ही है। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एनसीआर में कर्फ्यू को लेकर विचार किया जा रहा है। हम भी यह सोच रहे हैं कि, कोविद-19 का संक्रमण दिल्ली के नजदीकी इलाकों में ही फैल रहा है।

इन जिलों में ज्यादा मिल रहे कोरोना मरीज
स्वास्थ्य मंत्री का बयान इंगित करता है कि, उपरोक्त चार जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सरकार कर्फ्यू लगाने का फैसला ले सकती है। बहरहाल, हरियाणा में सबसे ज्यादा नए मरीज गुड़गांव और फरीदाबाद से मिल रहे हैं। सोनीपत में भी आंकड़ा बढ़ रहा है। इसके पीछे की वजह दिल्ली से सटे होना ही बताया जा रहा है। ऐसे में कर्फ्यू लगाने या लॉकडाउन की पाबंदियां बढ़ाने के लिए हरियाणा के गृह मंत्री ने संकेत दिए हैं। इस संबंध में गृह मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, इसके बाद तय होगा कि इसका स्वरूप क्या होगा।

संक्रमितों का आंकड़ा 22,235 पहुंचा
प्रदेश में अब तक 308 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिनमें 227 पुरुष और 81 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जो डेटा जारी किया, उसके मुताबिक, प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर कोरोना के 700 से ज्यादा नए मरीज मिले। जिससे संक्रमितों का कुल आंकड़ा 22,235 पर पहुंच गया।

कहां कितने लोगों को वायरस ने मार डाला?
गुड़गांव में 107
फरीदाबाद में 101
सोनीपत में 24
रोहतक में 16
करनाल में 8

किस जिले में कोरोना से कितनी मौतें
पानीपत में 7
हिसार में 7
अंबाला में 6
रेवाड़ी में 5

किस जिले में कोरोना से कितनी मौतें
पलवल में-5
भिवानी में 4
झज्जर में 4
जींद में -4

किस जिले में कोरोना से कितनी मौतें
नूंह में -3
यमुनानगर 2
फतेहाबाद-1
सिरसा-1

किस जिले में कोरोना से कितनी मौतें
कुरुक्षेत्र-1
नारनौल-1
चरखी-दादरी में-1
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check












Click it and Unblock the Notifications