हरियाणा सरकार ने बढ़ाई ई-अपॉइंटमेंट की संख्‍या, DRO और SDO के पास सीधे जाकर करवा सकेंगे रजिस्‍ट्री

हरियाणा सरकार ने ई-अपॉइंटमेंट की संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी करने का निर्णय लिया है। सरकार ने ये निर्णय राज्‍य का राजस्‍व बढ़ाने और लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए किया है। राज्‍य सरकार ने गुरुग्राम को छोड़कर हरियाणा के बाकी 21 जिलो के लिए ई-अपॉइंटमेंट की संख्‍या बढ़ाने का आदेश दिया है।

 Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar

राज्‍य सरकार के इस नए आदेश के तहत जिलों में ई-अपॉइंटमेंट की संख्‍या जो पहले 100 थी उसे बढ़ाकर 300 कर दी गई है। इसके अलावा तत्‍काल ई-अपटमेंट जो पहले 10 था उसे बढ़ाकर 60 कर दिया है।

सरकार ने इस आदेश को जारी करते हुए जिलों और जिलों के सब रजिस्‍ट्रार और तहसीलदारों को इस नई व्‍यवस्‍था का सख्‍ती से पालन करने के लिए कहा है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार के इस आदेश को जिले के अंतर्गत आने वाली तहसीलों और सब रजिस्‍ट्रार ऑफिस के बाहर चस्‍पा करवाने का भी आदेश दिया गया है।

बता दें हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने SDO सिविल को सब रजिस्ट्रार और DRO को ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार का अधिकार दिया है।

बता दें हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुछ समय पहले जिले के एसडीएम और डीआरडीओ के पास जाकर सीधे र‍जिस्‍ट्री करवाने का आदेश दिया था। सरकार ने रजिस्‍ट्री का अधिकार डीआरडीओ और एसडीएम को दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+