हरियाणा के 14 जिलों में पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित, सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा, 31 अक्टूबर: हरियाणा सरकार ने नई दिल्ली की सीमा से लगे 14 जिलों में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए, राज्य सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध को उन शहरों और शहरों में बढ़ा दिया, जहां हवा की गुणवत्ता खराब है। बाकी जिलों में सिर्फ ग्रीन पटाखों को बेचने और इस्तेमाल करने की इजाजत है। हरियाणा सरकार ने कहा कि दिवाली पर रात 8 बजे से रात 10 बजे के बीच ही पटाखे चलाए जा सकते हैं।

 Haryana government bans firecrackers in 14 districts near Delhi Ahead of Diwali

दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे आतिशबाजी की इजाजत

सरकार की ओर से यह फैसला दिवाली के त्योहार से कुछ समय पहले लिया गया है। राज्य सरकार ने रविवार को नोटिफिकेशन जारी करके यह जानकारी दी। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स भी पटाखों की किसी भी तरह से बिक्री नहीं कर सकती हैं। हरियाणा में दिवाली के दिन लोगों को सिर्फ दो घंटे घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी।

इन 14 जिलों में पटाखों की बिक्री

Recommended Video

    Diwali 2021: Haryana के 14 जिलों में पटाखे जलाने और बेचने पर लगा बैन | वनइंडिया हिंदी

    हरियाणा के जिन 14 जिलों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर बैन लगाया है उनमें भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि जिन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम या उससे बेहतर स्थिति में है, वहां ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। सरकार ने कहा कि शादी या अन्य आयोजनों में भी सिर्फ ग्रीन पटाखों की इजाजत होगी।

    सरकारी ने आदेश में कहा, "जिन शहरों, कस्बों और इलाकों में वायु गुणवत्ता मध्यम या उससे नीचे होगी वहां दीपावली के दिनों में या गुरुपुरब जैसे अन्य त्योहारों में रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी। छठ के लिए सुबह के 6 से 8 बजे तक पटाखे फोड़े जा सकते हैं। क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी आधी रात के आसपास शुरू होगी यानी रात 11:55 बजे से रात 12:30 बजे तक।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+