हरियाणा में डॉक्टरों का आंदोलन अब रुका, सरकार से सहमति बनी; सभी अस्पतालों में काम पर लौट रहे

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोनावायरस के संक्रमण में तेजी के बीच सरकार और HCMS डॉक्टर्स के बीच सहमति बन गई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। कहा गया कि, सरकार ने डॉक्टरों के फैसले का स्वागत किया है। वहीं, अब अस्पतालों में डॉक्टर काम पर लग गए हैं।

haryana doctor

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि, अब हरियाणा में 15 से 18 आयु वर्ग के किशारों का टीकाकरण तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि, वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं और खुद भी सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रखें। मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर अपील की- "आओ मिलकर कोरोना से लड़ें। जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं और कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें।"

haryana doctor

वहीं, सरकार ने लॉकडाउन लगने क अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है। गुरुग्राम के उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने कहा कि, हमारे यहां अभी लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि, श्रमिक घबराएं नहीं और अपना काम करते रहें। गर्ग ने जिले में लॉकडाउन लगने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि, कोरोना संक्रमण की स्थिति अभी नियंत्रण में है और मौजूदा स्थिति के हिसाब से लॉकडाउन लगाए जाने की संभावनाएं नही हैं, इसलिए आमजन, विशेषकर श्रमिक चिंतित न हों, बल्कि सावधानी बरतें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+