रोहतक स्टेशन पर खड़ी MEMU ट्रेन में लगी आग, चार बोगियां जलकर हुई खाक

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। रोहतक रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई। ट्रेन के चार डिब्बे बुरी तरह जल गए। ट्रेन यार्ड में खड़ी थी। आग इतनी तेज थी कि तीनों बोगियां जलकर खाक हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक मेमू ट्रेन रोहतक से दिल्ली के लिए शाम 4:10 पर रवाना होनी थी। घटना की पुष्टि उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने भी की है।

Recommended Video

    Haryana के Rohtak Station पर MEMU Train की 3 बोगियों में लगी आग, टला बड़ा हादसा | वनइंडिया हिंदी
    Haryana: Fire broke out in four coaches of a parked train at Rohtak Railway Station

    जानकारी के मुताबिक रोहतक से दिल्ली के लिए जाने वाली ईएमयू ट्रेन में आग लगी है। हालांकि गनीमत ये रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। दरअसल ट्रेन को रोहतक से दिल्ली के लिए शाम 4 बजकर 10 मिनट पर रवाना होने वाली थी। लेकिन 2:10 पर इस ट्रेन में अचानक आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 10 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई।

    उत्तर रेलवे के जनसंपर्क मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत वाली मेमू ट्रेन में आग की घटना की सूचना दोपहर 2:10 बजे मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और 2:20 पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं ट्रेन लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

    सूचना के बाद एक-एक करके दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। इस घटना में ट्रेन की 3 बोगियां जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। यदि रेलवे स्टेशन पर खड़े रहने के दौरान आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+