Haryana Exit Poll Result 2024: क्‍या हरियाणा में इस बार भी सभी 10 सीटें जीत रही भाजपा?

Haryana Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी व सातवें चरण का चरण मतदान एक जून की शाम छह बजे समाप्‍त हो गया। इसके तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं।

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं, जिन पर 25 मई को मतदान हुआ था। पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की सभी 10 सीटें जीती थी। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा भी चुनाव नहीं जीत पाए थे।

Haryana Exit Poll Result 2024

इस बार भी भाजपा-कांग्रेस उम्‍मीदवारों के बीच सीधी जंग हुई हुई है। हरियाणा में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। ऐसे में कांग्रेस 9 व आप 1 सीट पर प्रत्‍याशी उतारे हैं। जबकि भाजपा सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

क्या है एग्जिट पोल?

बता दें कि एग्जिट पोल किसी चुनाव में मतदान के बाद मतदाताओं से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया गए एक सर्वे होता है। इसमें मतदाताओं से मतदान के जानकारी ली जाती है कि उन्‍होंने किसे वोट दिया है? उनके क्षेत्र में किसी पार्टी या उम्‍मीदवार की जीत का पलड़ा भारी है? ऐसे सवालों के उत्‍तरों से सीट पर हार-जीत का अनुमान लगाया जाता है। चुनाव में इसी डेटा के नतीजों को एग्जिट पोल कहा जाता है। ऐसा कतई जरूरी नहीं है कि एग्जिट पोल पूरी तरह से हर बार रिजल्ट में तब्दील ही हो जाते हैं। कई बार एग्जिट पोल सही तो कई बार गलत भी साबित होते हैं।

हरियाणा पर क्‍या कर रहा फलोदी सट्टा बाजार?

लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा के फलोदी सट्टा बाजार ने भी खूब भविष्‍यवाणी की है। लोकसभा आचार संहिता से लेकर एग्जिट पोल के नतीजों तक फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान बदलता रहा है। हरियाणा में भाजपा को 5-6 सीटें मिलने का अनुमान फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने लगाया है। अगर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान भी सटीक रहता है तो हरियाणा में भाजपा को 4-5 सीटों का नुकसान हो सकता है।

हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 के प्रमुख उम्‍मीदवार

1. अंबाला लोकसभा सीट
बीजेपी-बंतो कटारिया
कांग्रेस-वरुण चौधरी

2. कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट
बीजेपी-नवीन जिंदल
एएपी-सुशील गुप्ता

3. सिरसा लोकसभा सीट
बीजेपी-अशोक तंवर
कांग्रेस-शैलजा कुमारी

4.हिसार लोकसभा
बीजेपी-रणजीत सिंह चौटाला
कांग्रेस-जय प्रकाश

5.करनाल लोकसभा सीट
बीजेपी-मनोहर लाल खट्टर
कांग्रेस-दिव्यांशु बुद्धिराजा

6.सोनीपत लोकसभा सीट
बीजेपी-मोहन लाल बडोली
कांग्रेस-सतपाल ब्रह्मचारी

7. रोहतक लोकसभा सीट
बीजेपी-अरविंद कुमार शर्मा
कांग्रेस-दीपेंद्र सिंह हुड्डा

8. भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट
बीजेपी-धर्मबीर सिंह चौधरी
कांग्रेस-राव दान सिंह

9. गुडगाँव लोकसभा सीट
बीजेपी-राव इंद्रजीत सिंह
कांग्रेस-राज बब्बर

10.फरीदाबाद लोकसभा सीट
बीजेपी-कृष्ण पाल गुर्जर
कांग्रेस-महेंद्र प्रताप सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+