'एल्विश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा..', मनोहर लाल खट्टर ने तोड़ी अपने बयान पर चुप्पी, Elvish Yadav पर क्या कहा?

Elvish Yadad: 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 जीतकर एल्विश यादव एक जाना माना नाम बन चुके हैं। पर आज कल उनका नाम सांप और सांपों के जहर को सप्लाई करने के मामले से जुड़ गया है। एल्विश पर रेव पार्टी में सांप के जहर की व्यवस्था करने के लिए वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शुरू में 26 वर्षीय यूट्यूबर ने संलिप्तता से इनकार किया लेकिन बाद में सांप के जहर की व्यवस्था करने की बात स्वीकार कर ली। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
यह भी देखें: एल्विश यादव मामले में नया मोड़, एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति ने लिखी ऐसी बात, मीडिया पर निकाली भड़ास और फिर...

Manohar Lal Khattar on Elvish Yadav

वीडियो में खट्टर एल्विश यादव को लेकर बात करते दिख रहे हैं। एल्विश की तारीफ करते हुए खट्टर कहते हैं कि हरियाणा में टैलेंट बहुत है पर एल्विश जैसा टैलेंट बहुत कम देखने को मिलता है।

दरअसल, ये वीडियो एल्विश के बिग बॉस जितने के बाद का है। उनकी जीत की खुशी में गुरुग्राम में एक मीटअप का आयोजन किया गया था जिसमें हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे थे। उन्होंने एल्विश की तारीफ करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया था। अब जब एल्विश का नाम सांप और सांप के जहर की सप्लाई से जुड़ गया है तो सोशल मीडिया पर यह पुराना वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एल्विश को लेकर अपनी राय लोगों के सामने रखी है। 'दी लल्लनटॉप' के एक शो में पहुंचे पूर्व सीएम खट्टर ने एल्विश पर खुल कर बात की।
यह भी देखें: Elvish Yadav: एल्विश यादव ने सांप के जहर मामले में पूछताछ के दौरान इस सिंगर का लिया नाम, पुलिस अब भेजेगी नोटिस

इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया, "एल्विश आगे बढ़ेगा, तो देश आगे बढ़ेगा। पर एल्विश पर तो खुद ही इल्जाम लग रहे. लोग कह रहे हैं कि मनोहर लाल तो खुद ही आशीर्वाद दे रहे थे?" इसपर उन्होंने कहा कि उन्हें एल्विश के बारे में कुछ नहीं पता था। वो लोग बस 15 मिनट के लिए स्टेज पर साथ थे।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "मेरा और एल्विश का कोई पुराना परिचय नहीं है। हमने 15 मिनट तक स्टेज शेयर किया था। हमें तो ये पता लगा था कि वो व्यक्ति नशा मुक्ति अभियान में भाग लेने के लिए तैयार है। इस काम के लिए मैंने उनकी प्रशंसा की और मैंने उनसे कहा कि अगर इस अभियान में एल्विश यादव काम करेंगे, तो मेरा उन्हें समर्थन है। अब जब ये केस सामने आया है, तो उसके बैकग्राउंड में मैंने कोई रूचि नहीं ली है। जो कुछ भी बताया जा रहा है, अगर वो सच है, तो गलत है। इसलिए उसके हर काम का समर्थन ना मैंने कभी किया है और ना मैं करूंगा।"

मनोहर लाल खट्टर ने यह साफ कर दिया है कि व्यक्तिगत तौर पर उनका एल्विश से कोई संबंध नहीं है ना ही उनके काम से जुड़ी कोई जानकारी ही उन्हें है। उनका आशीर्वाद देने का वीडियो बस एक कार्यक्रम का हिस्सा था। साथ ही उन्होंने ये भी बता दिया कि गलत काम के लिए वो एल्विश को कभी सपोर्ट नहीं करेंगे।
यह भी देखें: कौन हैं एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड Kirti Mehra? परिवार था दोनों के रिश्ते से खुश, फिर क्यों हो गए अलग?

'हमारा बेटा निर्दोष है'
सांप और सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में फंसे एल्विश के सितारे गर्दिश में हैं। उनके ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। उनके ऊपर ड्रग की खरीद-फरोख्त में फाइनेंस का काम करने का आरोप है।

वहीं, एल्विश पर लगे सभी आरोपों को उनके माता-पिता ने झूठ करार दिया है। एल्विश के पेरेंट्स का कहना है कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। उसकी मस्ती-मजाक करने की आदत है। पर वो कभी इस तरह का काम नहीं कर सकता है। आज तक उसने जो भी कमाया है वो अपने दम पर कमाया है।
यह भी देखें: एल्विश यादव मामले में बड़ा अपडेट, यूट्यूबर के पिता ने खोल दी सबकी पोल, कहा- मेनका गांधी तो खुश......

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+