कौन हैं एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड Kirti Mehra? परिवार था दोनों के रिश्ते से खुश, फिर क्यों हो गए अलग?
Elvish Yadav Ex Girlfriend: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग-बॉस ओटीटी 2 में यूट्यूबर एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। इस दौरान उन्होंने फैंस को काफी एंटरटेन किया था। इसके बाद एल्विश ने शो जीतकर काफी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये फेम ही उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर देगा।
एल्विश यादव रेव पार्टी मामले में एक बार फिर फंस गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और वह लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। इस समय एल्विश को लेकर उनके फैंस काफी चिंता में हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताएंगे। दरअसल, एल्विश की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम कीर्ति मेहरा है। जिसके साथ वह काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे।

एल्विश यादव और कीर्ति मेहरा शुरू में अच्छे दोस्त थे। यूट्यूब में दोनों एकसाथ कई सारी वीडियो शेयर करते थे। यहां तक कि फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते थे। जिसके चलते दोनों काफी फेमस हो गए। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। उनके दोस्तों से लेकर परिवार वालों हर किसी को इस रिश्ते के बारे में पता था।
रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश और कीर्ति के परिवार वाले इस रिश्ते से काफी खुश थे। यहां तक एल्विश और कीर्ति भी इस रिश्ते को नाम देना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और दोनों का बाद में ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि एल्विश यादव ने कीर्ति को चीट किया था इसलिए वह अलग हो गए। हालांकि बाद में कीर्ति ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।
एल्विश और कार्ति के ब्रेकअप से लाखों फैंस का दिल टूटा था। हालांकि दोनों ने कभी अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात नहीं की। बता दें कि, कीर्ति मेहरा एल्विश की तरह यूट्यूबर हैं। उनके भी सोशल मीडिया पर लाखों फालोअर्स हैं। एक इंफ्लुएंसर होने के साथ-साथ कीर्ति अपना बिजनेस भी चलाती हैं। उनका एक लग्जरी सैलून भी है।












Click it and Unblock the Notifications