Elvish Yadav: एल्विश यादव ने सांप के जहर मामले में पूछताछ के दौरान इस सिंगर का लिया नाम, पुलिस अब भेजेगी नोटिस
Elvish Yadav: नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद अब एक सिंगर पुलिस की रडार पर आ गया है। एल्विश यादव ने पूछताछ के दौरान सिंगर फाजिलपुरिया का नाम लिया है। इसके बाद पुलिस अब उन्हें नोटिस भेजेगी।
एनडीटीवी के मुताबिक, यूट्यूबर ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने फाजिलपुरिया द्वारा आयोजित एक पार्टी में सांप के साथ एक वीडियो शूट किया था। पिछले कुछ हफ्तों में कई वीडियो सामने आए थे, जिसमें फाजिलपुरिया को अपने बगल में सांपों को पकड़े हुए दिखाया गया था।

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि वे पार्टियां कहां आयोजित की गई थीं। साथ ही सांप के जहर मामले में और कौन शामिल था। पुलिस इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि ऐसी पार्टियों का आयोजन और कौन करता था।
इतना ही नहीं, पुलिस फाजिलपुरिया और सपेरे राहुल के बीच संबंध का भी पता लगा रही है। पिछले साल एक छापे के दौरान चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने एल्विश यादव के दोस्त हार्दिक आनंद के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जो अभी फरार चल रहा है। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने कथित तौर पर सात सांपों को मोहाली में एक सपेरे के पास छोड़ दिया था।
बता दें कि बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications