एल्विश यादव मामले में नया मोड़, एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति ने लिखी ऐसी बात, मीडिया पर निकाली भड़ास और फिर......
Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि एल्विश नोएडा के लुक्सर जेल में बंद हैं। यूट्यूबर एल्विश को सांप के जहर की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गत 17 मार्च 2024 को ही एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
एल्विश यादव के पिता राम अवतार ने खोली पोल
वहीं इस मामले में एल्विश यादव के पिता राम अवतार ने बेटे को लेकर कई बातें कही हैं। यूट्यूबर के माता-पिता ने इसी बीच मीडिया से बात की है और अपना पक्ष सबके सामने रखा है। साथ ही बेटे से मिलने के दौरान उनकी जो बातचीत हुई, उसका भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा एल्विश की मां ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है। मां ने असली अपराधी को जी भर के कोसा भी है।

एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड का बयान
एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड और यूट्यूबर कीर्ति मेहरा ने भी एल्विश का सपोर्ट किया है। कीर्ति ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था- कमजोर तेरा वक्त है , तू नहीं। इसके साथ उन्होंनें JusticeForElvish का हैशटैग भी दिया है। फिलहाल कीर्ति का एक और नया बयान सामने आ रहा है। कीर्ति अपनी इंस्टा स्टोरी पर मीडिया पर बरसती नजर आई हैं।
कीर्ति ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात
कीर्ति मेहरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- तमीज से न्यूज कवर करनी आती तो 161 पर नहीं बैठे होते। सच बोलने की हिम्मत कब लाओगे। किसी के मां-बाप से ऐसे टाइम पर बकवास कर रहे हो। शीशे में खुद से नजर मिला पाओगे। लाख पढ़ाई कर लो इस तरीके से टॉप 100 पर कभी नहीं आ पाओगे।

मीडिया पर कीर्ति ने निकाली भड़ास
कीर्ति मेहरा के इस इंस्टा स्टेटस से साफ पता चल रहा है कि वह एल्विश यादव मामले में मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रही हैं। एल्विश यादव के जेल जाते ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति अचानक ही उन्हें लेकर काफी चिंतित नजर आने लगी हैं। वह सोशल मीडिया पर एल्विश को लेकर कई तरह की पॉजिटिव बातें करती नजर आ रही हैं।
एल्विश के पापा और मम्मी ने मीडिया से की बात
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे आरापों को कबूल कर लिया है। उन पर गैर जमानती धाराएं लगी हैं। बावजूद इसके उन्हें बाहर निकालने के लिए उनके वकील काफी जोर लगा रहे हैं। दूसरी तरफ एल्विश के पापा और मम्मी ने मीडिया से बात कर अपना बयान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications