एल्विश यादव मामले में बड़ा अपडेट, यूट्यूबर के पिता ने खोल दी सबकी पोल, कहा- मेनका गांधी तो खुश......
Elvish Yadav Father Statement: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और पेमस यूट्यूबर एल्विश यादव इस समय नोएडा के लुक्सर जेल में बंद हैं। यूट्यूबर एल्विश को सांप के जहर की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गत 17 मार्च 2024 को ही एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
एल्विश यादव के पिता राम अवतार ने खोली पोल
अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता राम अवतार ने बेटे को लेकर कई बातें सबके सामने रखी हैं। आपको बता दें कि यूट्यूबर के माता-पिता ने इसी बीच मीडिया से बात की है और अपना पक्ष सबके सामने रखा है। साथ ही बेटे से मिलने के दौरान उनकी जो बातचीत हुई, उसका भी जिक्र किया गया है।

एल्विश के पापा और मम्मी ने मीडिया से की बात
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे आरापों को कबूल कर लिया है। उन पर गैर जमानती धाराएं लगी हैं। बावजूद इसके उन्हें बाहर निकालने के लिए उनके वकील काफी जोर लगा रहे हैं। दूसरी तरफ एल्विश के पापा और मम्मी ने मीडिया से बात कर अपना बयान दिया है।
'बेटे को घर से गिरफ्तार नहीं किया गया था'
एल्विश यादव के पापा राम अवतार यादव और मां सुषमा यादव ने एबीपी चैनल से बात की है। पिता ने बताया है कि बेटे को घर से गिरफ्तार नहीं किया गया था। उन्होंने कहा- हमें बुलाया गया था नोटिस के तहत कि आपका बयान दर्ज करना है और मैं अपने बच्चे के साथ ही गया था। पहले वहां उन्होंने कहा थोड़ी देर में आना है। हम किसी रिश्तेदार के रुक गए थे।
'एल्विश का मेडिकल कराया गया और फिर सीधा हिरासत में'
एल्विश के पिता ने आगे कहा- हमने बेटे एल्विश को लोकेशन भेज दी थी कि हम यहां बैठे हैं। उसे पुलिस के पास भेजा और कहा ले जाओ जो बयान दर्ज करना है। इसके बाद उसका सीधा मेडिकल कराया गया और फिर सीधा हिरासत में ले लिया गया। अगर गिरफ्तारी का पहले पता होता तो हम अपनी तैयारी करके जाते। संडे का दिन था। हम तो नॉर्मल तरीके से गए थे। बेटे को बोला कि अपना जो बयान लिखवाना अच्छे तरीके से लिखवाना।
पिता ने कहा- मेरा एल्विश निर्दोष है
जब एल्विश के पिता को ये बताया गया कि उनका बेटा तो वाइल्ड लाइफ एक्ट से सीधे एनडीपीएस एक्ट में फंसे हैं और इसमें जमानत बहुत ही मुश्किलों से मिलती है। इस पर पिता ने कहा कि ये उनके एरिया के बाहर की बातें हैं। न वह इन सब चीजों से गुजरे हैं और न ही उनको इसके बारे में कुछ भी पता है। उन्हें बस इतना पता है कि उनका बेटा बिल्कुल निर्दोष है।
'मुझे अपने बच्चे की परवरिश पर गर्व है'
जब राम अवतार यादव से पूछा गया कि एल्विश ने तो सांप के जहर को बेचने का जुर्म कबूला है तो उनके पिता ने साफ कहा कि ऐसा उसने नहीं कहा है। एल्विश के पिता ने कहा- मीडिया कैसे कह रही है ये बात? किसने कबूल कर लिया? अब यही सारी चीजों का सामना करना रह गया है। हमारा गांव है, हमारा परिवार है। मैं टीचर हूं। क्या अपने बच्चे को मैंने शिक्षा नहीं दी है। वो एक फेमस यूट्यूबर है। मुझे अपने बच्चे की परवरिश पर गर्व है। मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया है।
'एल्विश यादव ने नहीं कबूला कोई जुर्म'
जेल में एल्विश से मुलाकात करने के बाद पिता राम अवतार यादव ने बताया- एल्विश बिल्कुल नॉर्मल है। वह परेशान इसलिए नहीं है कि वह जेल में है। वह अपने ऊपर लगे आरोपों से परेशान है। उस पर जुर्म कबूलने वाली बात चल रही है। कल ही मैंने उससे पूछा तो उसने बताया कि पापा मुझसे ऐसा कुछ पूछा ही नहीं गया। मेडिकल कराया और सीधे जेल भेज दिया। मैंने कुछ नहीं कबूला है।
'मेनका गांधी अब हम पर रहम करें'
वहीं मेनका गांधी का नाम लेते हुए एल्विश यादव के पिता ने कहा- क्या मंशा है, किसी को खुश करने के लिए कर रहे हैं। हमें नहीं मालूम। जो पीएफए वाले हैं। उनके जो हेड हैं। पहले भी मेनका जी का नाम आया था। हमारे लिए तो रिस्पेक्टेड ही हैं वो। तो वो खुश हो गई हों तो मेरे बच्चे पर रहम करें अब। अगर एल्विश की गिरफ्तारी से खुश हो गई हों तो अब उसे बक्श दें।
मां ने असली अपराधी को जी भर के कोसा
आज 19 मार्च 2024 (मंगलवार) को एल्विश यादव के माता-पिता एक न्यूज चैनल पर आए और अपने बेटे का बचाव किया। लाइव शो के दौरान यूट्यूबर के पिता रो पड़े थे और अपने आंसू पोंछते दिखाई दिए थे। दूसरी ओर, एल्विश की मां ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है। मां ने असली अपराधी को जी भर के कोसा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया है वो कभी शांति से नहीं रह पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications