Haryana: नूंह में सब कुछ नियंत्रण में, शांतिपूर्ण ढ़ंग से जलाभिषेक संपन्न, सीएम खट्टर ने जताया आभार
हरियाणा के नूंह में धार्मिक यात्रा पर कड़े प्रतिबंधों को बीच जलाभिषेक का कार्यकर्म शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है। ऐसे में सीएम खट्टर ने कहा कि नूंहवासियों ने हमारी अपील पर ध्यान दिया।
हरियाणा विश्व हिंदू परिषद की ओर प्रस्तावित ब्रजमंडल यात्रा को लेकर नूंह में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। हरियाणा पुलिस के जवान उन संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में तैनात किए गए, जहां पिछले दिनों हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुईं थी। इसके अलावा जिस मार्ग से यात्रा निकलनी वहां भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
हरियाणा पुलिस ने सभी संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी की। इस बीच वीएचपी की जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सीएम मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सब कुछ शांतिपूर्ण रहा।

नूंह में वीएचपी की यात्रा में सीमित संख्या में लोग शामिल हुए। जिसमें कुछ साधु संत भी थे। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नूंह में शासन और प्रशासन की अपील को मानने पर जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं नूंहवासियों का आभारी हूं। हमने कई संगठनों से अपील की थी कि वे यात्रा पर ज्यादा जोर न दें। मैं उन्हें हमारी बात सुनने के लिए धन्यवाद देता हूं और आज जलाभिषेक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।"
#WATCH मैं नूंहवासियों का आभारी हूं। हमने कई संगठनों से अपील की थी कि वे यात्रा पर ज्यादा जोर न दें। मैं उन्हें हमारी बात सुनने के लिए धन्यवाद देता हूं और आज जलाभिषेक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, चंडीगढ़ pic.twitter.com/HrZX3Jk1r8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2023
वहीं गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में सब कुछ नियंत्रण में है। विज ने कहा, "सब कुछ नियंत्रण में है। हमने पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है और लोगों ने अपने रीति-रिवाजों के अनुसार वहां (नूंह) जलाभिषेक किया।"
#WATCH | Chandigarh: Haryana Home Minister Anil Vij on the situation in Nuh says, "Everything is under control. We have deployed sufficient police force. And people performed 'Jalabhishek' there(Nuh) as per their customs." pic.twitter.com/gCAdURO6u9
— ANI (@ANI) August 28, 2023












Click it and Unblock the Notifications