Haryana Election: वोटिंग से पहले बीजेपी को हरियाणा में झटका, अशोक तंवर ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'

haryana election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वोटिंग ठीक पहले सत्तारूढ़ दल बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। अशोक तंवर ने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। जी हां..करीब एक घंटे पहले तक अशोक तंवर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे थे।

वहीं, अब उन्होंने राहुल गांधी की जींद रैली में पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे। आपको बता दें, अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने का वीडियो कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Ashok Tanwar

Recommended Video

    Haryana Election: वोटिंग से पहले बीजेपी को हरियाणा में झटका, अशोक तंवर ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'

    वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस पार्टी ने X हैंडल पर लिखा, 'कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए।'

    इतना ही नहीं, आगे लिखा कि दलितों के हक की लड़ाई को आपके आने से और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बता दें, अशोक तंवर हिसार लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। 2019 में तंवर ने हुड्डा से मनमुटाव की वजह से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

    कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। वह यहां भी ज्यादा समय नहीं रूके और साल 2024 में उन्होंने आप का साथ भी छोड़ दिया था। इसके बाद तंवर ने बीजेपी का दामन थाम लिया। तंवर को खुद मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी ज्वाइन कराई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+