Haryana Elections 2024: हरियाणा में खिलेगा कमल या होगा बड़ा खेला? Pre Poll Survey में चौंकाने वाला खुलासा

Haryana Opinion Poll 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, 90 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी तो वहीं मतगणना 8 अक्टूबर को की जाएगी। इस चुनाव को लेकर सभी दलों ने एड़ी-चोटी की ताकत झोंक दी है।

लेकिन क्या भाजपा की फिर से राज्य में वापसी होगी या फिर कोई नया खेला यहां देखने को मिलेगा, ये तो खैर चुनावी परिणाम तय करेंगे लेकिन इस वक्त प्रांत में सियासी पारा काफी गर्म है।

Haryana Elections 2024

इस वक्त राज्य में दल-बदल का दौर भी जारी है। आज जेजेपी के दो बड़े नेता देवेंद्र सिंह बबली और संजय कबलाना ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया, जो कि दुष्यंत चौटाला के लिए बड़ा झटका है।

लेकिन चुनाव से पहले आए तीन पोल सर्वे में अलग-अलग और चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए हैं, जिसके हिसाब से यहां की जनता इस बार लोगों को अचरज मेंं डाल सकती है। चलिए विस्तार से जानते हैं तीनों पोल सर्व को...

सबसे पहले बात 'टाइम्स नाऊ-मैटराइज' सर्व के परिणाम की.

  • कुल सीटें -90 सीट
  • मैजिक नंबर- 46 सीट
  • बीजेपी- 37-42 सीट
  • कांग्रेस 33-38 सीट
  • जेजेपी -3-8 सीट
  • अन्य- 7-12 सीट

मतलब यहां पर भाजपा और कांग्रेस के बीच नेक टू नेक फाइट है और जेजेपी यहां खेला कर सकती है।

अब बात 'लोक पोल' सर्वे की

  • कुल सीटें -90 सीट
  • मैजिक नंबर- 46 सीट
  • बीजेपी- 20-29 सीट
  • कांग्रेस -58-65 सीट
  • जेजेपी 3-5 सीट

इस सर्वे में भी भाजपा को सीटों को नुकसान होता दिख रहा है।

'देश का मिजाज' सर्वे

न्यूज चैनल 'आजतक' ने 'देश का मिजाज' नाम से एक सर्वे किया जिसके मुताबिक हरियाणा में सरकार के कामकाज से 44 प्रतिशत लोग नाखुश हैं इसलिए भाजपा को करारा झटका लग सकता है। हालांकि 27 प्रतिशत लोग चाहते हैं भाजपा की राज्य में वापसी हो।

क्या थी साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव की स्थिति?

  • कुल सीटें -90 सीट
  • मैजिक नंबर- 46 सीट
  • बीजेपी -40 सीट
  • कांग्रेस - 31 सीट
  • जेजेपी - 10 सीट
  • आईएनएलडी - 1 सीट
  • अन्य -8 सीट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+