'मंच पर जलेबी और मक्खन खाएं', यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी को दी नसीहत

Deputy CM Brijesh Pathak Haryana Result 2024: हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के असार दिखाई देने के बाद उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजाए गए इसके अलावा मिठाई खिलाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। इधर प्रयागराज में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

CM Brajesh Pathak gave advice to Rahul Gandhi

प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी बस नाटक बाजी कर रहे हैं। मंच पर जलेबी खाने का नाटक हरियाणा में नहीं चला और हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा ही नाटक खटाखट, फटाफट, सटासट कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि मेरा तो यही कहना है कि राहुल गांधी मंच पर खूब जलेबी खाएं, मक्खन खाएं लेकिन नाटक न दिखाएं।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल की है और विपक्ष पूरी तरह से फेल साबित हुआ। कांग्रेस को हरियाणा की जनता ने नकार दिया है और वहां पर पीएम द्वारा चलाई गई योजनाएं काम आई है।

ईवीएम को लेकर भी डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जब यह जीतते हैं तो ईवीएम अच्छी है और जब हारने लगते हैं तो तरह-तरह के आरोप लगाने लगते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा ने जनता का भरोसा जीता है। वहां के समीकरण दूसरे हैं।

तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे थे डिप्‍टी सीएम
दरअसल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंगलवार को प्रयागराज के मेजा विधानसभा के पूर्व विधायक नीलम करवरिया के निधन के बाद आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+