Haryana Election 2024: सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च की 'AAP की 5 गारंटी', चुनाव से पहले खेला बड़ा दाव
Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी कमर कल ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव की कमान संभाल ली है। शनिवार 20 जुलाई को सुनीता केजरीवाल हरियाणा के पंचकूला पहुंचीं और 5 गांरटी लॉन्च की।
पंचकूला में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए पांच गांरटियां दी। पहली गारंटी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पूरे हरियाणा को मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिलेगी। दूसरी गांरटी सबको अच्छा और मुफ्त इलाज मिलेगा। तीसरी गांरटी सरकारी स्कूलों में अच्छी और मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

वहीं, सुनीता केजरीवाल ने चौथी गारंटी में हरियाणा की सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 देने की घोषणा की। साथ ही, पांचवी गारंटी में हरियाणा के हर युवा को रोज़गार देने की बात कही। इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने मंच से बोलते हुए कहा कि केजरीवाल जी के अच्छे कामों की वजह से मोदी जी उनसे जलते है। उन्हें फर्जी केस बनाकर केजरीवाल को जेल में डाल दिया।
मोदी जी कहते है कि केजरीवाल चोर है, अगर केजरीवाल चोर है तो फिर इस दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी का जन्म 16 August 1968 को हुआ था। जिस दिन उनका जन्म हुआ था, उस दिन जन्मअष्ठमी थी। भगवान उनसे कुछ बड़ा करवाना चाहते थे।
इसलिए हरियाणा में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल जी ने अपनी पार्टी बनाई और पहले चुनाव में ही मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूल अच्छे कर दिये, लोगों को मुफ़्त बिजली मिल रही है। मोहल्ला क्लीनिक में लोगों का मुफ़्त इलाज हो रह है। कहा कि मोदी जी ने केजरीवाल को जेल में नहीं डाला, उन्होंने हरियाणा के लाल को जेल में डाला है।
अरविंद केजरीवाल जी ने पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। अब हरियाणा वाले अपने बेटे अरविंद केजरीवाल का साथ देंगे। तीन महीने बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान यहां के लोग केजरीवाल जी का साथ देंगे और BJP को एक भी सीट नहीं देंगे।












Click it and Unblock the Notifications