Haryana Election 2024: हरियाणा में चुनाव से पहले BJP का बढ़ा कुनबा, JJP को झटका, जींद में कौन मारेगा बाजी?
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव के बीच रूठने मनाने का दौर भी जारी है। जेजेपी इसी दौर से गुजर रही है। जींद में पूर्व विधायक रामकुमार गौतम, जोगाराम सिहाग और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए। चुनावी माहौल में इस ब़ड़े बदलाव को जेजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इन जेजेपी नेताओं के अलग होने और भाजपा में शामिल होने से जेजेपी को बड़ा नुकसान होगा। जबकि जींद में बीजेपी की लिए इसे संजीवनी की रूप में देखा जा रहा है।
विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी समेत अन्य दलों को चुनावी अभियान तेज है। पिछले हफ्ते रविवार को जींद में बीजेपी की विशाल रैली को एक पार्टी के एक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि इस दौरान पूर्व मंत्री अनूप धानक भी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा जेजेपी के पूर्व विधायक रामकुमार गौतम, जोगाराम सिहाग और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने भी बीजेपी की सदस्यता ली।

जींद की बीजेपी रैली में सीएम नायब सिंह सैनी ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में चेहरे पर नकाब लिए फिरने वालों को अब जनता दरकिनार करती जा रही है। सीएम ने कहा कि जिनके रिकॉर्ड खुद उनकी असलियत बयां कर रहे हैं, उनको जनता पहचान चुकी है। जबकि बीजेपी देश और प्रदेश के विकास लिए जी जाने प्रयास कर रही है।
सीएम ने कहा कि पिछले 10 सालों में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रदेश में बिना क्षेत्रवाद के विकास का काम करवाया है। सीएम कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि हिसाब मांगने वाले लोग को सरकार ने 56 दिनों में जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "12 मार्च को शपथ ली और 13 मार्च को विश्वास मत हासिल किया। 8 अक्टूबर तक 182 दिन बनते हैं। ऐसे में 128 दिन तक आचार सहिता लगी रही। शेष बचे 56 दिनों में प्रदेश के विकास के लिए सरकार ने कई बड़े और ऐतिहासिक निर्णय लिए।"












Click it and Unblock the Notifications