Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana : अलग-अलग हादसों में बाल-बाल बचे मंत्री अनिल विज और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज सोमवार को अंबाला से गुरुग्राम जा रहे थे।

Haryana Dy CM Dushyant Singh Chautala Minister Anil Vij convoy met accident

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को हादसे का शिकार होने से बच गए। अनिल विज के सरकारी वाहन का शॉकर टूट गया। वहीं, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दुष्यंत चौटाला बाल-बाल बच गए। काफिले में एक कमांडो को मामूली चोटें आईं और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बदल दिया गया।

Haryana Dy CM Dushyant Singh Chautala Minister Anil Vij convoy met accident

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज सोमवार को अंबाला से गुरुग्राम जा रहे थे। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर उनके सरकारी वाहन का शॉकर टूट जाने से वे बाल-बाल बच गए। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनके सरकारी वाहन मर्सिडीज बेंज 5200 का शॉकर दो टुकड़ों में टूट गया।

उधर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले की एक गाड़ी कल देर रात हिसार से सिरसा जाने के दौरान धंधूर गांव में कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चौटाला बाल-बाल बचे। काफिले में एक कमांडो को मामूली चोटें आईं और प्रभावित वाहन को बदल दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+