हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीआर आंबेडकर की मूर्ति का किया अनावरण, कांग्रेस पर साधा निशाना
Haryana News: हरियाणा के डिप्टी सीएम और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला रविवार को सोनीपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव बडोली में बाबा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया है।
इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होंगे। दुष्यंत ने कहा कि हम गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह लोकसभा चुनाव से पहले निर्णय हो जाएगा।

ग्रामीणों ने डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की मांग की
मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर आज युवाओं की प्रेरणा का स्रोत है। ग्रामीणों ने यहां पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की मांग की है। यह बेहद खुशी की बात है। लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होने की अटकलें पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होंगे।
'हरियाणा सरकार जनता को अच्छी सुविधा प्रदान कर रही'
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जनता को अच्छी सुविधा प्रदान कर रही है। पीला राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। बुजुर्गों की पेंशन उम्र के साथ अपने आप आ जाती है। लेकिन कांग्रेस इस पोर्टल को बंद करने की बात करती है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज के पास पहुंचे प्रदेशभर के सैकड़ों फरियादी, कबूतरबाजी की सबसे ज्यादा शिकायत












Click it and Unblock the Notifications