हरियाणा: हिसार के डबवाली से पानीपत तक बनेगा फोर लाइन हाईवे, डिप्टी सीएम का है ये ड्रीम प्रोजेक्ट

हिसार। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का ड्रीम प्रोजेक्ट अब कागजों से बाहर आकर जमीन पर उतरने वाला है। दरअसल, डबवाली से पानीपत तक बनने वाले फोर लेन हाईवे के लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। अभी हाल ही में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ इसका रोडमैप तैयार किया गया। करीब 300 किलोमीटर की ये सड़क गांव-कस्बों से होकर गुजरेगी। इसके निर्माण से पहले आवश्यक सर्वे सहित अन्य तमाम औपचारिकताएं शीघ्र ही पूरी की जाएंगी।

road

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र का विकास नई ऊचाईयों को छू जाएगा। आपको बता दें कि इस सड़क के निर्माण से कस्बाई क्षेत्रों को रोड कनेक्टिविटी देकर वह बेहतर परिवहन के जरिये विकास को गति देना चाहते हैं। इसी उद्देश्य को साधने के क्रम में डबवाली से लेकर पानीपत तक का फोरलेन रोड बनाना चाहते हैं।

यह फोरलेन प्रदेश के उन वंचित कस्बों को बेहतरीन रोड मुहैय्या करवाएगा, जिन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। यह सड़क 14 से अधिक कस्बों को जोड़ेगी। अब सरकार क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुसार से फोरलेन बनाती है तो इसका पूरा लाभ मिलेगा।

आपको बता दें कि ये फोर लाइन हाईवे डबवाली से शुरू होकर पानीपत तक जाएगा। इस बीच में ये सड़क कालावाली, रोडी, सरदुलगढ़, हांसपुर, रतिया, भूना, सनियाणा, उकलाना, लीतानी, उचाना, नगुरां, असंध, सफीदो से पानीपत तक बनाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+