Haryana corona zone list: जानिए हरियाणा का कौन सा जिला किस जोन में?
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या 347 हो गई है। शुक्रवार को यहां 8 और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, अस्पतालों में ठीक हुए लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक राज्य के 235 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। यहां मौत का औसत भी अन्य राज्यों की तुलना में कम है। अब तक महज 4 मौतें दर्ज हुई हैं। वायरस से प्रभावित इलाकों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए और संक्रमण मुक्त इलाकों में लोगों को राहत देने के लिए अब जिलों को रेड जोन, ऑरेंज जोन एवं ग्रीन जोन में बांट दिया गया है।

क्यों हुआ जिलों को इस तरह के जोन में बांटने का फैसला?
कोरोना लॉकडाउन के फेज-2 के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। इसके तहत कोरोना केसेस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्ट के हिसाब से जिलों की नई सूची बनाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने इसके पीछे कई वजह बताई हैं। सूदन ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बारे में जानकारी दी। कहा कि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन जिलों को रेड जोन घोषित किया है, उनमें सख्ती जारी रह सकती है। और जहां रिकवरी रेट बढ़ा है, वहां पाबंदियां कुछ कम कर दी जाएंगी। इसके अलावा जहां कोरोना के मामले सामने नहीं आ रहे, वहां पाबंदियां नहीं भी हो सकती हैं। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है।
रेड जोन में हरियाणा के 2 जिले
- सोनीपत
- फरीदाबाद
ऑरेंज जोन में 18 जिले
- गुरुग्राम
- नूंह
- पानीपत
- पंचकूला
- पलवल
- रोहतक
- हिसार
- अम्बाला
- झज्जर
- भिवानी
- कैथल
- कुरुक्षेत्र
- करनाल
- चरखी दादरी
- फतेहाबाद
- जींद
- सिरसा
- यमुनानगर
ग्रीन जोन में 2 जिले
- महेंद्रगढ़
- रेवाड़ी
राज्य में इस तरह कुल 22 जिले हैं। इनमें जो जिले ग्रीन जोन में हैं, वे पूरी तरह सेफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications