'JJP को खत्म करना चाहती है कांग्रेस...', दुष्यंत चौटाला के तंज पर बोले CM सैनी

हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। चुनावों के ऐलान के बाद राज्य में राजनीतिक हलचलें तेज हैं। पार्टियां एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रही हैं। इसी बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने जेजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मीडिया से बात करते हुए सोमवार को नयाब सिंह सैनी ने कहा कि, कांग्रेस जेजेपी को खत्म करना चाहती है। इसलिए उन्हें और मजबूत से चुनाव लड़ना चाहिए। सैनी का ये बयान दुष्यंत चौटाला की उस टिप्पणी पर आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'मैं दोबारा बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा।'

Haryana CM Nayab Singh Saini says Congress wants to end JJP

रोहतक में एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, कांग्रेस जेजेपी को खत्म करना चाहती है इसलिए मैं कांग्रेस का नाम ले रहा हूं। मैं उनसे (दुष्यंत चौटाला) कहना चाहूंगा कि मजबूत बनो। पिछली बार उनकी पार्टी ने 10 सीटें जीती थीं। इस बार भी उन्हें कई सीटें जीतनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मेरी एक जिज्ञासा है, जिसे कांग्रेस बताने का काम करेंगे। इसके लिए भूपेंद्र हुड्डा राहुल गांधी से सलाह लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि जम्मू कश्मीर में जो गठबंधन हुआ है क्या कांग्रेस ने एनसी के साथ गठबंधन करके धारा 370 और आर्टिकल 35ए से को वापस लाने की अब्दुल्ला परिवार की भारत विरोधी मनसा का समर्थन किया है।

सैनी ने कहा कि जब-जब देश में देश की एकता और अखंडता को तोड़ने और पाकिस्तान और आतंकवाद से हाथ मिलाने की बात आती है, तो कांग्रेस पार्टी सबसे आगे खड़ी हो जाती है। राहुल गांधी ने सत्ता हासिल करने के लिए देश के टुकड़े करने की मानसिकता अपने पूर्वजों से हासिल की है। सीएम सैनी ने कहा कि, सरकार बिना भेदभाव क्षेत्रवाद के विकास कर रही है। युवाओं का सरकार में विश्वास बढ़ा है। वहीं हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त किया है। हमारी सरकार ने गैस सिलेंडर 500 रुपए किया है। हमने जो बोला है उसको पूरा किया है।

भाजपा विधानसभा चुनाव रोहतक से संचालित करेगी। इसके लिए सोमवार सुबह प्रदेश कार्यालय मंगल-कमल में प्रदेश चुनाव कार्यालय खोला गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। पूरे प्रदेश में चुनावी गतिविधियां यहीं से संचालित की जाएगी। इस चुनाव कार्यालय में ही चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के कार्यालय खोले जाएंगे और यहां संबंधित पदाधिकारी बैठकर चुनावी गतिविधियां चलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+