'रेसलर बजरंग पुनिया को धमकी के मामले में होगा सख्त एक्शन', बोले सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने रेसलर बजरंग पुनिया को मिली धमकी के मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी इस मामले में सम्मिलित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीएम सैनी ये बातें लाडवा में चुनावी सभावओं में कहीं कार्यक्र में लाडवा के कई गांवों में जनसभाओं को सम्बोधित किया। इसके बाद देर शाम गांव डीग में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके साथ कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी,शाहबाद से भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना भी मौजूद रहे।
हरियाणा की लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों ही दल भ्रष्टाचार के दलदल में धज हुए हैं उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है। कांग्रेस चाहे कितने ही गठबंधन कर लें,हरियाणा में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के कार्य बोल रहे हैं, यहां की जनता समझ चुकी है, कि वास्तविक विकास कौन कर सकता है।

भाजपा पार्टी की सरकार तीसरी बार बड़े मैंडेट के साथ बना रही है। पहलवान विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा यह राजनीति का अखाड़ा है और दूसरा खेल का अखाड़ा है। पहलवान बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी इस मामले में सम्मिलित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications