हरियाणा: सीएम नायब सिंह ने बंगाल रेल हादसे पर जताया दुख, घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंघा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। कंचनजंघा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास निजबाड़ी स्टेशन पर खड़ी थी तभी मालगाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पांच के मारे जाने और कई लोगों घायल हुए हैं।
दरअसल, अगरतला से सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस (Kanchanjunga Express Accident) सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। 13174 कंचनजंघा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास निजबाड़ी स्टेशन पर खड़ी थी, तभी मालगाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

अधिकारियों के मुताबिक, मालगाड़ी के चालक ने सिग्नल की अनदेखी की और कंचनजंगा ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। कंचनजंगा कोच के पास दो पारस वैन और गार्ड कोच हैं। हादसे के बाद एनडीआरएफ, डिवीजनल टीम और 15 एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी है। मंत्री भी वॉर रूम में हैं।
हादसे में मौतों को लेकर कई दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुःखद है।जिसमें कंचनजंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और मैं घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications